राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 जनवरी 2019)

मेष -उद्योग -धंधे में व्यवधान, चुगलखोरो और दुष्टों से पीड़ा,व्यक्तित्व पर लांछन लगने का भाय है। आपनी सीमा में रहकर काम करें।
वृषभ - कौटुम्बिक सुख,मनोरंजन भ्रमण,आमोद-प्रमोद का अवसर मिलेगा,पुण्य संस्कारों की वृद्धि होगी।अनुशासित रहें।
मिथुन - सत्संग स्वाध्याय करने से आत्मिक शांति मिलेगी,पुत्र कष्ट का निवारण होगा,देवकृपा होगी। चित्त की शुद्धि रखे।
कर्क - बौद्धिक अस्थिरता का निवारण होगा,निराशा का समाधान होगा,गृह-क्लेशादि समाप्त होगे।मिथ्या संभाषण से बचे।
सिंह -विद्यार्थियों को सफलता हेतु अधिक परिश्रम करना होगा,लड़कियों में अज्ञात भय पैदा होगा।मानसिक संतुलन बनाये रखें।
कन्या - अभीष्ट कार्यों की सिद्धि होगी,सुसमाचारो की प्राप्ति होगी,पारिवारिक सुख मिलेगा,ख़ुशी होगी।कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
तुला - गृह-कलह और मिथ्या दोष से मन अशांत रहेगा,गृहस्थी की आवश्यकताये बढ़ेगी,धन व्यव होगा। क्रोध ना करें।
वृश्चिक - साहसिक पृवत्ति और तर्क-शक्ति प्रबल होगी,व्यापर/रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर आयेंगे। निर्भय होकर कार्य करें।
धनु - अजीर्ण रोग और अपचन से पीड़ित रहेगे,खान-पान अनियमित होने के कारण व्यथित रहेगे। खान-पान पर ध्यान दे।
मकर - कार्यों में विघ्न बाधा,दूसरों का उत्पीडन सहन करना पड़ेगा,जग हसाई होगी,दुखी रहेगे। शांतचित्त रहें।
कुम्भ - प्रभाव और प्रताप की वृद्धि होगी,व्यापार माध्यम रहेगा,मानसिक कष्टों में कमी होगी।दिन में आराम करें।
मीन - अदालती मामलों में प्रतिकूलता का योग है,विपरीत पक्ष का प्रभाव और भाग्य प्रबल है। उपरी अदालत में पक्ष रखे।